फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   न बिजली की चिंता, न डीजल का खर्च, सोलर पंप से किसान करेंगे सिंचाई

सोलर पंप लगाएं, बिजली-डीजल से मुक्ति पाएं

Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
न बिजली की चिंता, न डीजल का खर्च, सोलर पंप से किसान करेंगे सिंचाई
solar energy
गोरखपुर। किसानों की आय दूनी करने के लिए सरकार किसानों को कम लागत पर सोलर पंप मुहैया करा रही है। इसके इस्तेमाल से न तो उन्हें बिजली का बिल भरना होगा और न हीं सिंचाई के लिए डीजल के खर्च की चिंता होगी। प्रदेश सरकार ने इस साल लगभग 900 सोलर पंप मंडल में लगाने का लक्ष्य रखा है। सर्वाधिक पंप कुशीनगर जिले में लगाए जाएंगे। उसके बाद देवरिया व गोरखपुर में लगेंगे।
विज्ञापन


गांवों में सरकार ने 18 घंटे बिजली की व्यवस्था की है फिर भी भारी-भरकम बिल किसानों की चिंता का कारण बन रहे हैं। हालांकि मंडल में बिजली से सिंचाई करने वालों की संख्या कम है। ज्यादातर किसान पंपसेटों से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। ऐसे में उन्हें डीजल की बढ़ती कीमतें सता रही हैं। इसे देखते हुए सरकार ने किसानों को अनुदान पर सोलर पंप देने की व्यवस्था की है। दो एचपी (हॉर्स पावर) का पंप किसान को लगभग 50 हजार में मिल जाएगा। जबकि उसका मूल्य 1,69,400 रुपये है। तीन एचपी के पंप की कीमत 2,59,000 जबकि सरकार किसानों को यह 77,700 रुपये में दे रही है। पांच एचपी के पंप की कीमत 3,42,000 है इसे लगवाने के लिए 2,05,200 खर्च करना पड़ेगा। सरकार इस पर कम अनुदान दे रही है।
विज्ञापन

पहले ड्राफ्ट जमा करने वालों को वरीयता

उप निदेशक कृषि संजय सिंह के मुताबिक अधिकतर किसान दो एचपी का पंप ही लगा रहे हैं। इससे तीन हेक्टेयर तक के खेत की सिंचाई आसानी से हो जाएगी। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग के पोर्टल पर कराना होगा। जो किसान सबसे पहले ड्राफ्ट उनके कार्यालय में जमा करेेंगे उन्हें पंप पहले मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 500 पंपों का था लक्ष्य

सरकार ने पिछले साल गोरखपुर जिले को 500 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य दिया था। पर यह पूरा नहीं हो पाया। मात्र 100 पंप ही लग पाए थे। उप निदेशक संजय सिंह का कहना है कि पहले अनुदान अधिक था। 25 हजार में ही दो एचपी का पंप लग जाता था पर पंपों की संख्या कम होती थी। उसको लेकर मारामारी होती थी। अब लक्ष्य बढ़ा तो अनुदान कम हो गया है। अब 50 हजार का ड्राफ्ट जमा करने के बाद दो एचपी का पंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed