फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल में बनेगी एक और महिला बैरक, प्रस्ताव पास

जेल में बनेगी एक और महिला बैरक, प्रस्ताव पास

Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर।
विष्णु त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
जेल में बनेगी एक और महिला बैरक, प्रस्ताव पास

विज्ञापन
गोरखपुर। जेल में महिला बंदियों के लिए एक और बैरक का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। अब तक जेल में महिलाओं के लिए तीन बैरक हैं। चौथी बैरक का निर्माण यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन करेगा। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

वर्तमान में जेल में करीब 1800 सजायाफ्ता कैदी और विचाराधीन बंदी हैं। इनमें 70 महिला बंदी भी शामिल हैं। केवल तीन बैरकें होने से महिला बंदियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर वरिष्ठ जेल अधीक्षक पिछले साल भर से महिलाओं के लिए एक और बैरक के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिख रहे थे। पिछले हफ्ते शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बैरक की क्षमता तीस महिला बंदियों की होगी। जेल प्रशासन की मानें तो बैरक के लिए स्थान का चयन भी हो गया है।
विज्ञापन

नई बैरक में होगा रसोई घर और पाठशाला

जेल प्रशासन के अनुसार महिला बंदियों की सुविधा के लिए नई बैरक में रसोईघर, बच्चों के लिए पाठशाला और उनके खेलने के लिए क्रेच रूम तथा एक छोटा अस्पताल भी होगा। बंदियों की संख्या अधिक होने से भोजन बनने के बाद पहले पुरुष बंदियों को दिया जाता है। वहीं महिला और पुरुष बंदियों के लिए जेल में एक ही अस्पताल है। पुरुष बंदियों के भर्ती होने पर अस्पताल में महिलाओं को नहीं रखा जाता है। इससे महिला बंदियों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला बंदियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नई बैरक का निर्माण होगा। इंजीनियर के आने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- डॉ. रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed