{"_id":"5b26b9984f1c1b214d8b6df9","slug":"181529264536-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में पिंटू और कविता चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में पिंटू और कविता चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मिनी मैराथन में धावकों ने दमखम दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चौरीचौरा के शहीद क्रांतिकारियों की याद में रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर की मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में झारखंड के पिंटू कुमार यादव पहले, चौरीचौरा के रूस्तम कुमार पासवान दूसरे और रवींद्र तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में पहला स्थान लखनऊ की कविता यादव ने हासिल किया। दूसरा स्थान देहरादून की रानी और तीसरा स्थान गोरखपुर की किरन चौहान को मिला।
मुख्य अतिथि बांसगांव के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह, विशिष्ट अतिथि चौरीचौरा के जिला पंचायत सदस्य श्याम मिलन यादव और कमलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरूआत की। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज, रामगढ़ताल होते हुए इसी रास्ते वापस सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में खत्म हुई।
ओपन कटेगरी में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वालों को 25-25 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 15-15 हजार व तीसरा स्थान हासिल करने वालों को 10-10 हजार रुपये नकद दिया गया। इसके अलावा 15 से 25 वर्ष, 25 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष, 45 से 55 वर्ष व 55 प्लस आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दौड़ में केन्या के भी धावक ने हिस्सा लिया लेकिन वह पीछे रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर राजकुमार मौर्य, महेश यादव, जवाहर गौड़, सिद्धार्थ कृष्णा, अनिकेत यादव, लोकेश आदि उपस्थित रहे। मिनी मैराथन 10 किलोमीटर व तीन किलोमीटरए दो दूरियों में आयोजित थी। विभिन्न आयु वर्गों के महिला एवं पुरूष धावकों ने इसमें हिस्सा लिया।