फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शराब की दुकानों की लॉटरी अग्रिम आदेश तक स्थगित

शराब की दुकानों की लॉटरी अग्रिम आदेश तक स्थगित

Thu, 08 Mar 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 08 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानों की लॉटरी अग्रिम आदेश तक स्थगित
लॉटरी स्थगित होने के बाद लोहिया कला भवन से निराश लौटते आवेदक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। देसी-विदेशी शराब, बीयर की दुकानों के लिए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन लॉटरी गुरुवार को 11 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं हो सकी। लॉटरी सुबह 11 बजे से होनी थी। सर्वर में गड़बड़ी के चलते रात पौने दस बजे तक आवेदक और विभागीय अफसर लोहिया कला भवन में डटे रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में विभाग ने इसे अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। बार-बार समय परिवर्तन को लेकर उनमें असंतोष रहा। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


जिले में देसी शराब की 148, विदेशी की 55, बीयर की 52 दुकान और चार मॉडल शॉप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें देसी की 144 दुकानों के लिए 1008, विदेशी की 51 दुकानों के लिए 367, बीयर के लिए 464 व मॉडल शॉप के लिए 95 आवेदन आए थे। इसमें कागजातों की त्रुटि के चलते सात आवेदन रद्द कर दिए गए थे। गुरुवार को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन होना था। लोहिया कला भवन में आवेदकों की भीड़ सुबह से ही जुट गई थी। ऐन वक्त पर सर्वर की गड़बड़ी का हवाला देकर लॉटरी सिस्टम को तीन बजे तक स्थगित कर दिया गया। आवेदक तय समय पर दोबारा एकत्रित हुए तो फिर से सर्वर में गड़बड़ी बताते हुए रात नौ बजे लॉटरी करने की बात कही। रात नौ बजे फिर से कोशिश हुई, लेकिन सर्वर की खराबी से सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


रात पौने दस बजे अफसरों ने प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा की। बार-बार समय परिवर्तन को लेकर लोग आक्रोशित दिखे। लॉटरी में गड़बड़ी की आशंका जताते रहे। जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह का कहना था कि मुख्यालय स्तर से ही सर्वर में गड़बड़ी से लॉटरी सिस्टम को स्थगित करना पड़ा। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। नई तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदकों में 30 फीसदी महिलाएं
सिद्धार्थनगर। शराब की दुकानों का लाइसेंस पाने की इच्छा रखने वालों में महिलाओं की तादाद भी कम नहीं है। जिले के कुल 259 मेें से 247 दुकानों के लिए आए 1914 आवेदनों में से 561 महिलाओं के नाम हैं। यह आंकड़ा करीब 30 फीसदी है। किसी ने पत्नी तो किसी ने मां के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed