{"_id":"5a90284e4f1c1bb3208baeee","slug":"181519396942-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाप से बनाई अदरक की क्रीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाप से बनाई अदरक की क्रीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Feb 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
अपने मॉडल के बारे में बतातीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने 13 कार्यकारी मॉडलों का प्रदर्शन किया। इसमें भाप की मदद से अदरक से क्रीम का निर्माण, इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन से प्लास्टिक का निर्माण, चीनी मिल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऊर्जा के हरित स्रोतों, कृत्रिम दूध, पेपर इंडस्ट्री, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, आर्सेनिक सोनो फिल्टर आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जापान के कियूस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शिक्षक डॉ. श्याम सुधीर पांडेय ने किया। साथ ही कहा कि मॉडलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं की विज्ञान के प्रति सकारात्मक सोच परिलक्षित होती है। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम नरायन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर एक नैसर्गिक प्रतिभा होती है।
इस प्रकार के आयोजन होते रहने से समाज को वैज्ञानिक लाभों की संभावनाओं से अवगत कराया जा सकता है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव, हेड डॉ. एनके शुक्ला, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मनोज, डॉ. अल्पना, डॉ. संजय, डॉ. शरद गुप्त, मंकेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।