गोरखपुर महोत्सव में हाेगी साहित्य व संस्कृति की जुगलबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कमिश्नर सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक दोपहर 12 बजे करेंगे। समारोह का आगाज मशहूर नृत्यांगना कोलकाता की ममता शंकर के नृत्य, वंदना और विभिन्न स्कूलों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा।
मुख्य मंच पर सभी कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से होंगे। 13 जनवरी को अपराह्न दो बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर के स्मृति भवन में आयोजित समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के कला, सांस्कृतिक, खेल, पत्रकारिता, पर्यावरण, हस्तशिल्प, हस्तकला में उल्लेखनीय कार्यों एवं सहयोग के लिए चुने गई विभूतियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही महोत्सव की स्मारिका व मंथन पुस्तक का विमोचन करेंगे।
11 जनवरी के आयोजन
लोकरंग में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति। लखनऊ की सुरभि सिंह द्वारा बैले नृत्य एवं संगीतकार व गायक शंकर महादेवन का गीत संगीत
12 जनवरी के आयोजन
- सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक : स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में गोरखपुर के भूत, वर्तमान एवं भविष्य में समेकित विकास मसले पर ‘मंथन’ कार्यक्रम। इसमें पूरे देश से विद्वतजन शामिल होंगे।
- दोपहर दो बजे से : विवेकानंद से संबंधित नाट्य की प्रस्तुति
- शाम चार बजे से : मुख्य मंच पर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र द्वारा लोक कलाओं के लोक नृत्य और स्थानीय कलाकारों से सजा हुआ ‘सबरंग’ की प्रस्तुति। इसके बाद सोन-चिरैया संस्थान और पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा अवधि लोक गायन। भोजपुरी हीरो रवि किशन की प्रस्तुति।
13 जनवरी के आयोजन
शाम पांच बजे- मुख्य मंच पर स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम ‘सबरंग’। इसके बाद विख्यात संगीतकार ललित पंडित, गायक शान, गायिका भूमि त्रिवेदी, अनुराधा पौडवाल
ये कार्यक्रम/ प्रतियोगिताएं भी होंगी
0 वाद विवाद, क्विज, निबंध, चेसमेट, पेंटिंग, टैलेंट हंट, साइंस एग्जीबिशन,
0 वूमेन इवेंट के अंतर्गत स्कार्फ पेंटिंग प्रतियोगिता, फोक नृत्य प्रतियोगिता, ब्राइड्स ऑफ इंडिया, तिरंगा सलाद सजावट प्रतियोगिता,
0 खेल पर्यटन के अंतर्गत- बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती (स्पोर्ट्स स्टेडियम में)
0 हॉफ मैराथन के साथ चंपा देवी पार्क में पैरामोटर ग्लाइडिंग एवं कार्यक्रम स्थल के पास स्थित मैदान में हॉट एयर बैलूनिंग
0 बाल फिल्म महोत्सव- एसआरएस मॉल में
11 से 17 जनवरी तक शिल्प मेला
कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि शिल्प पर्यटन विकास के अंतर्गत 11 से 17 जनवरी तक उत्तरप्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पियों की शिल्प कलाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें 75 से 80 हस्तकला कलाकार स्टाल लगाएंगे। प्रशासन उन्हें निशुल्क यह स्टाल मुहैया करा रहा है। शिल्पोत्सव के अतिरिक्त मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महायोगी गोरक्षनाथ एवं स्वामी विवेकानंद की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुस्तक मेला, एनडीआरएफ, कृषि विभाग, खाद्य एवं रसद संस्करण विभाग की ओर से भी प्रदर्शनी लगेगी। शिल्प मेला अवधि के दौरान 15, 16 और 17 जनवरी को स्थानीय कलाकारों का गायन व लोक नृत्य की भी प्रस्तुति होगी।
गोरखपुर मंदिर में होगा लाइट एंड साउंड शो
कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मकसद है कि गोरखपुर में पर्यटन विकास के अंतर्गत गोरखनाथ मंदिर परिसर में लाइट एंड साउंड शो और विभिन्न पर्यटन स्थलों के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण, रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक धरोहर आदि का विकास इसी उद्देश्य से किया जा रहा है।
शंभू के भष्मांग...रम रहे हैं नाथ योगी
महोत्सव के लिए थीम सांग भी तैयार हो गया है। गोरखपुर के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान को समेटे हुए थीम सांग की शुरुआत शंभू के भष्मांग की अंगड़ाइयों में ... रम रहे हैं नाथ योगी के बोलों से होगी। इस थीम सांग को गाजीपुर के विमल बावरा ने तैयार किया है तो वहीं के प्रणव सिंह ने विमल के साथ मिलकर इसे स्वरों में पिरोया है।
पुस्तक मेले में ये प्रकाशक लेंगे भाग
राजकमल प्रकाशन दिल्ली, डायमंड पॉकेट बुक्स दिल्ली, वीएंडएस प्रकाशन दिल्ली, प्रतिश्रुति प्रकाशन कोलकाता, धनकर प्रकाशन मेरठ, साक्षी प्रकाशन दिल्ली, स्टूडेंट कार्नर गोरखपुर, वैदिक साहित्य केंद्र बरेली।