{"_id":"5a312d9e4f1c1b76678c12d1","slug":"181513172382-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइस्ट चर्च में हुई कैंडल लाइट सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइस्ट चर्च में हुई कैंडल लाइट सर्विस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस के अवसर पर कैंडल जुलूस निकाला गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसीही समाज के लोगों ने बुधवार शाम क्राइस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद कैंडल लाइट सर्विस की। इस मौके पर जुलूस भी निकाला गया। नन्हें-मुन्नों के साथ बड़े-बुजुर्ग भी पूरे जोश के साथ जुलूस में शामिल हुए।
शाम छह बजे शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में पुरोहित डीकन डीआर लाल के नेतृत्व में मसीही विश्वासियों ने प्रार्थना की। फिर कैंडल लाइट के साथ सभी प्रथम गेट से द्वितीय गेट होते हुए क्रूस तक पहुंचे। यहां फाउंडेशन पर कैंडल रखा। फिर अन्य विश्वासियों ने भी अपने कैंडल जलाए। इस दौरान विश्वासी ‘ऐ सब ईमानदारों खुश-ओ-खुर्रम हो के अब आहम ता बैतलहम’ आदि गीत गाते हुए गुजरे तो माहौल भक्तिमय हो गया। चर्च के पुरोहित डीकन डीआर लाल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव निकट है।
समारोह की शुरुआत कैंडल लाइट सर्विस से की गई है। ज्योति निस्पाप होने का प्रमाण है और यह पाप रूपी अंधकार को दूर कर मनुष्य के जीवन में पवित्रता लाती है। इससे पहले उन्होंने बाइबल का पाठ किया और विश्वासियों को प्रार्थना कराई। इस मौके पर नवीन नथाइनल, राजमोहनी, जेन, अनिल रेम्सन, डॉ. दास, डॉ. सपन लारेंस, अमर जॉय सिंह, रवि, प्रीतम, जोएल, वीपी अलेक्जेंडर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कई चर्चों एवं मसीही आबादी बहुल मोहल्लों में कैरल सिंगिंग का सिलसिला जारी रहा।