फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शौचालय बनवाएं, इनाम पाएं

शौचालय बनवाएं, इनाम पाएं

Tue, 24 Oct 2017 01:17 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शौचालय बनवाएं, इनाम पाएं
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अब टॉयलेट बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले पंचायत कर्मचारियों को शासन पुरस्कृत करेगा। पुरस्कार ब्लॉक और जिले स्तर पर दिए जाएंगे। इस संबंध में शासन की तरफ से सभी डीएम को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुरस्कार के लिए कर्मचारियों का चयन डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। सीडीओ इस कमेटी के सचिव और डीपीआरओ सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन


अभियान के तहत सड़कों पर शौच न करने के लिए जागरूक करने वाले तथा ग्रामीणों को प्रेरित कर 25-25 शौचालय बनवाने वाले सेक्रेटरी, वीडीओ तथा बाल विकास विभाग की महिला कार्यकर्ता, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर यह पुरस्कार तीन लोगों को दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के तौर पर पांच हजार रुपये, दूसरे के तौर पर तीन हजार तथा तीसरे पुरस्कार के तौर पर दो हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह जिला स्तर पर भी तीन कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के तौर पर सात हजार, द्वितीय पुरस्कार के तौर पर पांच हजार और तृतीय पुरस्कार के तौर पर तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। बता दें कि गोरखपुर समेत 30 जिलों को 31 दिसंबर 2017 तक खुले शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है। समय से लक्ष्य पूरा हो सके इसलिए शासन सख्ती के साथ ही खुले में शौच करने वालों को जागरूक करने के लिए कई तरह के प्रयोग भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed