फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डूबने से हुई थी अंकन की मौत

डूबने से हुई थी अंकन की मौत

Mon, 25 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
डूबने से हुई थी अंकन की मौत
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव निवासी अंकन श्रीवास्तव की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह दावा किया है। हालांकि घर के रास्ते से इतर जाकर डूबने से मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं घरवालों की ओर से अब तक तहरीर न दिया जाना भी समझ से परे है। पिपरा पांडेय गांव निवासी अंकन श्रीवास्तव (26) पुत्र राजकुमार श्रीवास्तव शनिवार रात सनई चौराहा स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान बंद करने के बाद लापता हो गए थे। काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। दुकान से आठ सौ मीटर दूर गांव के बाहर से स्कूल जाने वाली सड़क के किनारे स्थित गड्ढे के पास अंकन की बाइक और चप्पल मिली। रविवार की सुबह अंकन का शव गड्ढे से बरामद हुआ। घटना स्थल व शव की स्थिति देखकर लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना दर्शाया गया है। हालांकि लोगों के गले से यह बात नहीं उतर रही। लोगों का कहना है कि अगर अंकन शौच के बाद गड्डे के पास गया होता तो पैंट खुली होती। चप्पल बाहर निकालती तो दोनों चप्पल बाहर ही होते न कि एक चप्पल गड्ढे में होती और अगर चप्पल पहने होता तो दोनों चप्पल पानी में होती। इसके अलावा बाइक खड़ी करने के बाद लॉक करना समझ में आ रहा है, लेकिन चाबी जेब में न रखने की बजाए बाहर फेंकना कई सवाल खड़े कर रहा है। बहरहाल पुलिस डूबने से मौत बताकर मामले से पल्ला झाड़ रही है तो परिजन भी अब तक चुप्पी साधे हैं। उनकी ओर से भी कोई तहरीर न दिया जाना समझ से परे है। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से पुष्ट हुआ है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed