{"_id":"59c15d624f1c1bb5688b5762","slug":"181505844578-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर, अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर, अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के खटौली गांव सीवान में अजगईबा मार्ग पर स्थित बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान में सोमवार चोरी की वारदात हुई। मंगलवार सुबह सेल्समैन के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ और कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए।अजगईबा मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन सत्येंद्र कुमार और बीयर की दुकान के सेल्समैन कुशहर कुमार ने बताया कि वह लोग सोमवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर दोनों दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बीयर की दुकान से 18,000 रुपये नकदी और अंग्रेजी शराब की दुकान से 39,890 रुपये नकदी व शराब उठा ले गए। कुछ बीयर और शराब की खाली बोतलें बाहर फेंकी हुई भी मिलीं। मंगलवार को दोनों दुकानों के सेल्समैन को दुकान पर पहुंचने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद सबसे पहले कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। उसके बाद सीओ रमेश कुमार और कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह भी पहुंच गए और घटना के बारे में दोनों सेल्समैनों से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि घटना के तौर तरीके से लग रहा है कि स्थानीय चोरों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वैसे इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी की केस दर्ज कर लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन