{"_id":"59b995364f1c1b1e688b465a","slug":"181505334582-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वितरित करेंगे कर्जमाफी का प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वितरित करेंगे कर्जमाफी का प्रमाण-पत्र
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बांटेंगे। इसके लिए समारोह का आयोजन गोरखपुर विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को किया गया है। इसमें जिले भर से उन किसानों को बुलाया गया है जिनका कर्ज माफ किया गया है। प्रथम चरण में जिन 13,551 लघु एवं सीमांत किसानों को प्रमाण पत्र दिया जाना है उनमें से 11,500 को विश्वविद्यालय बुलाया जाएगा। शेष को तहसीलों में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र बांटा जाएगा।
जिले में 76715 लघु एवं सीमांत किसान कर्ज माफी के दायरे में आ रहे थे। इनमें से प्रथम चरण में 13,551 के बैंक खाते आधार से लिंक हो गए हैं। धनराशि भी इनके बैंक खातों में भेज दी गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी के मुताबिक शेष लोगों को प्रमाण पत्र दूसरे चरण में दिया जाएगा। जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है उन्हें लिंक कराने को कहा जा रहा है। इसके लिए ब्लाकों पर कैंप भी लगाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के लिए हर ब्लाक से किसानों को सरकारी साधन से बुलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था चंपा देवी पार्क में की जाएगी।