फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

Sun, 27 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचानेे के लिए विभिन्न संगठनों के प्रयास लगातार जारी है। शनिवार को गोरखपुर के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न संगठनों ने राहत सामग्री बाढ़ग्रस्त इलाकों में बांटीं।

अंबेडकरवादी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गोरखपुर क्लब में राहत सामग्री देकर प्रशासन के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को दी। इस दौरान विक्रम प्रसाद, श्याम देव, बेचू प्रसाद आदि मौजूद रहे। माता मातेश्वरी सेवा दरबार पचपेड़वा गोरखनाथ के भक्तगणों व आलोक राय ने मानीराम, मुजुरी, बघौना और आसपास बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी। यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शोध छात्रों की मदद से मानीराम क्षेत्र के दो गांवों में राहत सामग्री दी। इस मौके पर राकेश, पुनीत, आदर्श आदि मौजूद थे। रेल विहार कल्याण समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री भेजी। इस दौरान मक्खू प्रसाद, प्रमोद कुमार, महमूद अंसारी, जेपी श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। आर्य समाज के प्रधान डॉ. विनय प्राणाचार्य और हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने परमेश्वरपुर, बालापार, टिकरिया, महाराजगंज में राहत सामग्री बांटीं। इस मौके पर साधू शरण, वेद प्रकाश, दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे। वायु सेना विद्यालय की प्रिंसिपल शाजिया खान ने अधिशासी निदेशक, ग्रुप कैप्टन आयुष कटियार के सहयोग से झंगहा में राहत सामग्री बांटीं। आनंद मारगा यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने मानीराम में दवाएं बांटीं। इस दौरान रंजना बागची, अभिताभ उपाध्याय, कमलेश तिवारी, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। जायसवाल विकास समिति के महामंत्री अजय कुमार जायसवाल ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटीं। इस दौरान कृष्ण मुरारी, सुरेश चंद्र, बृजेंद्र, ओम प्रकाश, अजय कुमार, टीएम गुप्ता, एसके गुप्ता, रीना जायसवाल, निदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed