{"_id":"59984d3a4f1c1bdc798b4729","slug":"181503153466-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता ही जेई, एईएस से बचाव का उपाय : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता ही जेई, एईएस से बचाव का उपाय : योगी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता कार्यक्रम में बोलते सीएम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि गंदगी व प्रदूषित जल से ही जेई व एईएस जैसी गंभीर बीमारी फैलती है। स्वच्छता के माध्यम से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार को अधियारी बाग स्थित मलीन बस्ती में स्वच्छता अभियान के शुरूआत के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंसेफलाइटिस जैसी बीमारी में इलाज से ज्यादा महत्व बचाव का है। बचाव की शुरूआत स्वच्छता से होती है।
कहा कि प्रदेश में प्रशासन को आदेश दिया गया है कि पूर्वांचल में इंसेफलाइटिस से हो रही मौतों को रोकना है। इसके लिए दो बातों पर ध्यान देना होगा, पहली स्वच्छता दूसरा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति। इसी नाते स्वच्छता अभियान को अपनी कार्य येाजना में शामिल किया है। कहा कि इसे रोकने के लिए हमने 38 जिलों में 93 लाख बच्चों में टीकाकरण कराया। शुद्ध पेयजल के साथ खुले में शौच से मुक्त के लिए गांवों को ओडीएफ कराया जा रहा है। गंगा के किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सांसद कमलेश पासवान, विधायक शीतल पांडेय, संत प्रसाद, रामेश्वर चौरसिया, अशोक कटारिया, कौशलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ला, जर्नादन तिवारी, सहित अन्य कई लोग थे।
19 से 25 तक चलेगा स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान 19 से 25 अगस्त तक चलेगा। इसमें आम लोगाें की सहभागिता जरूरी है। कहा कि अगली बार वह जब गोरखपुर आएंगे तब यह देखेंगे कि कौन सा वार्ड सबसे साफ है। उस वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा।