फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आशा कार्यकर्ता समेत चार महिलाओं की चोटी कटी

आशा कार्यकर्ता समेत चार महिलाओं की चोटी कटी

Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता समेत चार महिलाओं की चोटी कटी
संतकबीरनगर। धनघटा और दुधारा क्षेत्र में बुधवार रात चार महिलाओं की चोटी कट जाने का मामला प्रकाश में आया। इससे महिलाए सहम गईं। चपरापूर्वी गांव की रहने वाली तीन महिलाएं गुरुवार की सुबह धनघटा थाने पहुंची और पुलिस को मामले की सूचना दी। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव निवासी सफीरुन्निशा पत्नी युसूफ ने बताया कि वह बुधवार रात करीब नौ बजे बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी समय मालूम हुआ कि पीछे से कोई बाल को नोंच रहा है। उन्होंने पीछे हाथ लगाया तो बाल उनके हाथ में आ गए। इससे वह कुछ देर के लिए अचेत हो गईं। कुछ देर बाद उन्हें होश आया। इसी गांव की माधुरी पत्नी धर्मेंद्र ने बताया कि वह बच्चों के साथ सोई हुई थी। उसी समय मालूम हुआ कि चार - पांच बिल्ली आकर उसे और बच्चों को नोंच रहीं हैं। हड़बड़ा कर उठीं तो बिल्ली तो नजर नहीं आई, लेकिन चोटी कटी मिली। इसी गांव की निवासी उषा पत्नी महेश ने बताया कि कि रात में उन्हें भयानक स्वप्न आया। जिससे डर गई और नींद टूट गई। उसके बाद देखा तो बाल नोंचा हुआ था। सुबह जब इन महिलाओं ने गांव के लोगों को आपबीती बताई तो लोग सहसा उनकी बातों पर विश्वास नहीं कर रहे थे, लेकिन जब उनके बाल को कटा हुआ देखा तो गांव के लोगों में धीरे धीरे डर पैदा होने लगा। थाने पर पहुंच कर तीनों महिलाओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि चोटी कटने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। वैसे यह महज अफवाह है। वहीं सेमरियावां और लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार दुधारा निवासी एवं गांव की आशा कार्यकर्ता मधुबाला पत्नी जवाहिर लाल का ग्राम मदारपुर में मायका हैं। वह अपने मायके में ही रहती है। मधुबाला ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह कमरे में रखी दवा खाने गई थी। अचानक उसकी निगाह कमरे की दीवार पर लगे शीशे पर पड़ी, उसे अपनी चोटी कटी नजर आई। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गई। इस दौरान उसकी मां रमपति, बहन अनीता, छोटा भाई कल्लू वहां पहुंचे और उसे बाहर लाए। सूचना पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घटना से जहां परिजन सकते में हैं वहीं लोगों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। एसपी हेमराज मीणा ने चोटी कटने की घटना को महज अफवाह बताया है। लोगों से अपील किया है कि ऐसी घटनाओं पर गौर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed