{"_id":"5973797d4f1c1bed128b47ca","slug":"181500739965-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, नौ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, नौ भर्ती
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का प्रकोप अब और तेज हो गया है। 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज में बीमारी से चार मरीजों की मौत हो गई और नौ नए मरीज भर्ती किए गए। इस समय 30 मरीजों का वार्ड मेें उपचार चल रहा है।
बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है। वार्ड में रोज ही नए मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। देवरिया के रामपुर कारखाना निवासी 14 माह के मासूम आयुष पुत्र अरविंद, गोपालगंज निवासी तीन वर्षीय रजनी पुत्री राजेश, पिपराइच निवासी पांच वर्षीय मोहनी पुत्री कुंदरो और खजनी के मंझरिया निवासी ढाई वर्षीय प्रीति पुत्री रामू की बीमारी से मौत हो गई। इसके साथ ही देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के दो व संतकबीरनगर के तीन नए मरीज 24 घंटे में इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती किए गए। इसके साथ इस साल बीमारी से मौतों की संख्या 95 पहुंच गई है। जनवरी से अब तक मेडिकल कॉलेज में 298 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।