फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेमेंट गेट-वे से गीडा के उद्यमियों की राह होगी आसान

पेमेंट गेट-वे से गीडा के उद्यमियों की राह होगी आसान

Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पेमेंट गेट-वे से गीडा के उद्यमियों की राह होगी आसान

विज्ञापन
गोरखपुर। आने वाले कुछ महीनों में गीडा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की बिल्डिंग बनाने के लिए नक्शा पास कराने को लेकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के साथ ही निर्धारित अवधि में गीडा प्रशासन इसे स्वीकृति प्रदान कर सकेगा। इसके साथ ही उद्यमी मेंटेनेंस, लीज रेंट समेत गीडा के आवंटी सारे टैक्स ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। यह गीडा के पेमेंट गेट-वे से संभव हो सकेगा। गीडा की सीईओ ने बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की है।
वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत गीडा के उद्यमियों को अपनी सारी देनदारी गीडा के कार्यालय आकर करनी होती है। चाहे हाउस टैक्स का मसला हो या फिर लीज रेंट भुगतान का। गीडा बोर्ड बैठक में उद्यमियों की इस परेशानी को चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने उठाया था, जिसके बाद गीडा प्रशासन ने पेमेंट गेट-वे शुरू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


- गीडा के उद्यमियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट गेट-वे सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। इसे लेकर एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद आवंटी सारे टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। गीडा की वेबसाइट अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर्षिता माथुर, सीईओ, गीडा

- पेमेंट गेट-वे शुरू हो जाने के बाद गीडा के उद्यमियों की मुश्किलें आसान हो जाएंगी। सभी उद्यमियों को आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इसके बाद वे अपने सारे भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। गीडा दफ्तर का चक्कर चलाने से मुक्ति मिल जाएगी। बोर्ड बैठक में इसे शुरू करने को मंजूरी दी गई थी।
- आरएन सिंह, महामंत्री, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed