{"_id":"5c7c290bbdec224e364fb318","slug":"171551640843-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटन दबाते ही कंट्रोल रूम, थानों में बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटन दबाते ही कंट्रोल रूम, थानों में बजेगा अलार्म
Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। होली पर गोरखपुर की महिला यात्रियों को राज्य सरकार पिंक बसों का तोहफा देने जा रही है। होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन वातानुकूलित बसों के संचालन को हरी झंडी दिखाएंगे। इन बसों में त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध होंगे। ये बसें गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक जाएंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि पिंक बसों में सीसीटीवी कैमरा होगा जिसका कनेक्शन सीधे रोडवेज के कंट्रोल रूम से जुड़ा होगा। इसी तरह पैनिक बटन की भी सुविधा होगी। किसी भी तरह की मुश्किल की घड़ी में जैसे ही कोई महिला यात्री इस बटन को दबाएंगी डिपो के कंट्रोल रूम के साथ ही संबंधित थानों और 100 नंबर के पास अलार्म बज जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही छह पिंक बसें गोरखपुर पहुंच जाएंगी। बसों की परिचालक भी महिला ही होगी।

तीन इंटरसेप्टर गाड़ियां भी मिलेंगी
पिंक बसों की सुरक्षा के लिए तीन इंटरसेप्टर गाड़ियां भी मिलेंगी। इनके माध्यम से भी बसों की निगरानी होगी। इससे बसों की ओवरस्पीड जांचने के साथ ही चालकों का भी शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर परीक्षण करना आसान होगा। किसी भी तरह की अनहोनी की सूचना मिलते ही ये इंटरसेप्टर वाहन वहां तत्काल पहुंचेंगे।
विज्ञापन