{"_id":"5c69af59bdec224e1b7f6ee5","slug":"171550430041-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपराइच, मुंडेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
Mon, 18 Feb 2019 12:30 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच (गोरखपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर के पिपराइच और बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल का उद्घाटन करेंगे, फिर ट्रायल शुरू होगा। मार्च से गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन किया जाएगा।
दो दिवसीय (17, 18 फरवरी) दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल चालू होने से पिपराइच के साथ ही आसपास के जिलों के 40 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से करीब 5500 लोगों को रोजगार मिल जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीनी मिल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद ही मिल का ट्रायल शुरू हो जाएगा। मार्च मध्य से गन्ना पेराई शुरू होगी। क्षेत्र में अभी चार से पांच लाख टन गन्ना की पेराई होनी है।

रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल से रोजाना 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई होगी। जरूरत पड़ी तो रोजाना की पेराई क्षमता बढ़ाकर 75 हजार क्विंटल की जाएगी। मिल आधुनिक सुविधा संसाधनों से लैस है। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था है। इससे प्रदूषण नहीं होगा। शुगर मिल के आसपास गंदगी नहीं रहेगी।
विज्ञापन