फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‘मोदी ने बढ़ाया देशवासियों का मान-सम्मान

‘मोदी ने बढ़ाया देशवासियों का मान-सम्मान

Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे Published by: ajay Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
‘मोदी ने बढ़ाया देशवासियों का मान-सम्मान
प्रबुद्ध जन सम्मेेलन में बाोलते सुनील बंसल - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कानून व्यवस्था बेहतर है। दुनिया के 25 ताकतवर देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। मोबाइल, चीनी, गन्ना की पैदावार, टेक्सटाइल सहित तमाम क्षेत्रों में भारत का दबदबा है। मोदी ने हर देशवासी का मान, सम्मान बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर मंडल का प्रबुद्धजन सम्मेलन बृहस्पतिवार को डीवीएन पीजी कॉलेज सभागार में हुआ। इसका उद्घाटन संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री रत्नाकर और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने किया। इसके बाद संगठन महामंत्री ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ को ऐतिहासिक बनाकर सनातन धर्म को और मजबूत बनाने का काम किया गया है। मोदी और योगी सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। इसकी जानकारी प्रबुद्धजनों को है। अब जरूरत योजनाओं की जानकारी जनता को देने की है। प्रबुद्धजनों की क्षेत्र में अच्छी पकड़ होती है। वह हर योजना की बारीकि से समीक्षा करते हैं। उसे हर तबका गौर से सुनता भी है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री ने गरीबों के सपने होते साकार, फिर एक बार मोदी सरकार और अन्नदाता की सुनी पुकार फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगवाए हैं। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि प्रबुद्धजन के मार्गदर्शन से भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और यूपी में राष्ट्रवादी सरकार है। अब आतंकी किसी साजिश में कामयाब नहीं होंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता रत्नेश पांडेय, रणविजय शाही, जितेंद्र वर्मा पल्लू, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, ओपी मिश्रा, जितेंद्र बहादुर चंद, जुगनू दुबे, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, दीप्तिमान श्रीवास्तव, शैलेश गुप्ता, बृजेश मणि मिश्र और राहुल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो भुनभुनाते निकल गए शिक्षक

प्रबुद्ध सम्मेलन में आए गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक भुनभुनाते निकल गए। निमंत्रण पर आए शिक्षक ने कहा कि सभागार में ज्यादातर भाजपा नेता बैठे हैं। इसमें प्रबुद्धजन कहां हैं, यही कहते हुए शिक्षक कॉलेज के बाहर चले गए।

किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली

गोरखपुर। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को बेनीगंज दफ्तर में 23, 24 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी ली। 24 विभाग प्रमुखों से एक-एक करके सवाल किया, फिर कहा कि 14 फरवरी को विस्तृत समीक्षा होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed