{"_id":"5c4380eabdec224cb044d4f2","slug":"171547927786-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे की ताकत से दिव्यांग बने जूडोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे की ताकत से दिव्यांग बने जूडोका
Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जज्बा हो तो घुप्प अंधेरे में भी रास्ता दिख जाता है। शनिवार को गोरखपुर क्लब में शुरू हुई सातवीं राष्ट्रीय दृष्टि बाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित दिव्यांगों को देखकर ऐसा ही लगा। मुकाबला देखकर आभास ही नहीं हुआ कि ये देख नहीं सकते। प्रतियोगिता में भाग लेने 18 प्रदेशों से 700 से अधिक खिलाड़ी व तकनीकी अधिकारी यहां आए हैं। सब-जूनियर व जूनियर (बालक व बालिका), सीनियर (पुरुष व महिला) वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 38 स्वर्ण, 38 रजत व 76 कांस्य (तीसरे स्थान के लिए दो खिलाड़ियों को पदक दिया जाएगा) पदक दांव पर हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कमिश्नर अमित गुप्ता ने किया। डीएम के विजयेन्द्र पाण्डियन, इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव मुनव्वर अंजार, डेफ जूडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संस्थापक सचिव आयशा मुनव्वर, यूपी ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के सचिव सुधीर हलवासिया और ओलंपियन व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अकरम शाह मौजूद रहे।
सब जूनियर के 30 किलोग्राम भारवर्ग में बालक से हरियाणा के हरी सिंह और बालिका से यहीं की भोली प्रथम स्थान पर रहीं। बालक व बालिका से दूसरे स्थान पर यूपी के प्रियांशु और माहीनूर रहे। तीसरा स्थान यूपी के रितेश व हरियाणा के दीपू एवं जम्मू कश्मीर की शाहनाज व गुजरात की सलोनी के नाम रहा। 35 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान हरियाणा के अनुराग कुमार और गुजरात की मांशु ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर हरियाणा के शाहिद व यूपी की प्रतिभा रहीं। तीसरा स्थान यूपी के रोहित यादव, जगदीश यादव व गुजरात की राजकुमारी एवं हरियाणा की शबरी को मिला। 40 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी के रानू कुमार और अनीता यादव पहले स्थान पर रहे। हरियाणा के अमन और जम्मू कश्मीर की भूमिका को दूसरा स्थान मिला। हरियाणा के राहुल कुमार, नीरू, यूपी के भोला शुक्ला एवं गुजरात की रिया मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। 45 किलोग्राम वर्ग (पुरुष) से पश्चिम बंगाल के शांतनु मोंडा प्रथम, चंदन मांडी द्वितीय और हरियाणा के मुस्तफा व गुजरात के सूरज तीसरे स्थान पर रहे।

40 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी के रानू और अनीता अव्वल