{"_id":"5c100f2dbdec22415b096dab","slug":"171544556333-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट खाली हुई तो वेटिंग वालों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट खाली हुई तो वेटिंग वालों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ट्रेन चलने के बाद सीट खाली रह गई तो वेटिंग टिकट वालों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसा संभव होगा टीटीई को दिए जाने वाले हैंड हेल्ड टर्मिनल से। इसकी मदद से टिकट कैंसल होते ही टीटीई को तत्काल जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद टीटीई वेटिंग टिकट वालों को सीट आवंटित कर सकेंगे।
नए साल में यह व्यवस्था राजधानी, दुरंतो में शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में ही गोरखपुर से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी यह सुविधा शुरू होगी। दूसरे चरण में सभी एक्सप्रेस ट्रेन में हैंड हेल्ड टर्मिनल दिए जाएंगे। अभी ट्रेन छूटने के बाद टीटीई दो स्टेशन गुजरने का इंतजार करते हैं। इसके बाद वे चार्ट को देखकर खाली बर्थ आवंटित करते हैं। इस प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लग जाते हैं।

रिफंड प्रक्रिया में आसानी होगी
हैड हेल्ड टर्मिनल का इस्तेमाल शुरू होने से रिफंड की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। टिकट रद कराने पर रकम जल्द मिल जाएगी। अभी रिफंड के लिए क्लेम करने पर टीटीई के पास रहने वाले चार्ट से मिलान किया जाता है और रिपोर्ट आने के बाद रकम जारी की जाती है।
विज्ञापन