{"_id":"5c100f26bdec2241585f3f49","slug":"171544556326-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले का मौका 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले का मौका 12 से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सूूबे के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन फार्म 12 दिसंबर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के कार्यालय से मिलेगा। प्रारंभिक चयन की परीक्षाएं 15 जनवरी से 30 फरवरी के बीच होंगी। खेल निदेशालय ने सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य एके पांडेय ने बताया कि जिस मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज है। वहां ट्रायल स्पोर्ट्स कॉलेज में ही होगा। गोरखपुर मंडल के प्रारंभिक ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 जनवरी को क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो व तैराकी तथा 18 जनवरी को फुटबॉल, कबड्डी व एथलेटिक्स का ट्रायल होगा। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में 17 जनवरी को हॉकी, वॉलीबाल व 18 जनवरी को जिम्नास्टिक व कुश्ती का ट्रायल आयोजित किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्र एक अप्रैल 2019 को नौ वर्ष से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश आवेदन फार्म पूर्ण रूप से भरकर अपने आधार की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर जमा करना होगा। अभ्यर्थी केवल अपने मंडल से ही प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि अभ्यर्थी के आधार कार्ड पर उत्तर प्रदेश से बाहर का पता है और वह उत्तर प्रदेश का निवासी है तो उसे प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस पर आवेदन फार्म हासिल कर सकते हैं। - एके पांडेय, प्रधानाचार्य, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज