{"_id":"5bd0bfb3bdec2269aa2a1480","slug":"171540407219-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें
करीब बारह किमी होगी दोनों सड़कों की लंबाई, टेंडर आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दो सड़कों के मरम्मत के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। दोनों सड़कें बन जाने से राहगीरों की सफर आसान हो जाएगी। इन सड़कों की मरम्मत पर करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन सड़कों की मरम्मत की तैयारी चल रही है, उनमें लक्ष्मीपुर तथा घुघली क्षेत्र की सड़कें शामिल हैं।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चौमुखा-परतावल मार्ग पर करीब साढ़े पांच किमी दूरी तक मरम्मत के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी तरह लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एकसड़वा-जंगल गुलरिया मार्ग पर करीब साढ़े छह किमी सड़क की मरम्मत कराने की तैयारी है। क्षेत्र के रामधनी का कहना है कि करीब दस साल पहले बनी यह सड़क वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। चौमुखा-परतावल मार्ग से होकर आने जाने में लोगों को दिक्कत होती है। सड़क पर जगह - जगह गड्ढे हो गए हैं। अगर संभल कर न चला जाए तो दुर्घटना तय है। बरसात में तो इस सड़क से आवागमन जोखिमयुक्त हो जाता है। दिनेश जायसवाल कहते हैं कि सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। दो पहिया सवार लोग अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाने से गड्ढे में गिर जाते हैं। सड़क बन जाएगी तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। सत्येंद्र कुमार यादव कहते हैं कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक का एकसड़वा-जंगल गुलरिया मार्ग करीब पांच साल पहले बना था। बनने के एक साल बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क के ज्यादातर हिस्से अब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। साथ ही जगह जगह गड्ढ़े हो गए हैं। सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत हो जाएगी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। दोनो सड़कों के निर्माण पर करीब साढ़े आठ करोड़ की रुपये खर्च होने की संभावना है।