{"_id":"5bbb907e867a55286f0b826b","slug":"171539018878-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे केंद्रीय मंत्री व सीएम, उम्मीदों को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे केंद्रीय मंत्री व सीएम, उम्मीदों को लगे पंख
siddharthnagar
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनपद में होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर जिले के लोगों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। उनका मानना है कि केंद्रीय मंत्री जिले को सड़कों की सौगात देंगे, जिससे विकास को गति मिलेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार गडकरी जिले में एनएच 730 व 233 का शिलान्यास करने के साथ ही 14 सड़कों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही लोगों को आस है कि मुख्यमंत्री जिले को योजनाओं की सौगात देंगे।
जिले में एनएच का हाल बेहद बुरा है। लुंबनी-दुद्धी मार्ग खस्ताहाल है। इसकी दशा सुधारने की मांग पर जिले के लोग कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में एनएच की बदहाली का मुद्दा उछलता रहा है। ऐसे में गडकरी के जिलेे में आगमन से लोगों को सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद जगी है। तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री एनएच 730 व 233 का शिलान्यास करने वाले हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले की 400 किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा कर सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि सीएम जनपद को योजनाओं की सौगात देंगे।
दूसरी बार जनपद में आ रहे गडकरी
- केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री गडकारी दूसरी बार सिद्धार्थनगर आ रहे हैं। इससे पूर्व वह 20 जनवरी 2015 को यहां आए थे और 570 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया था। तब उन्होंने लुंबनी-दुद्धी मार्ग की दशा सुधारने का वादा किया था, लेकिन उनकी यह घोषणा अब तक हवा-हवाई साबित हुई है।