फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 किलो पॉलिथीन जब्त, 11 हजार जुर्माना

20 किलो पॉलिथीन जब्त, 11 हजार जुर्माना

Sat, 21 Jul 2018 01:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jul 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
20 किलो पॉलिथीन जब्त, 11 हजार जुर्माना
ban on polythene
गोरखपुर। पॉलिथीन के खिलाफ विभिन्न विभागों के संयुक्त अभियान का असर अब नजर आने लगा है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में टीम ने असुरन से लेकर पादरी बाजार तक छापेमारी की। इस दौरान 20 किलो पॉलिथीन जब्त कर करीब 11 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम सबसे पहले असुरन पहुंची। इसमें जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम के पहुंचने पर दुकानदार शटर गिराकर भागने लगे।
विज्ञापन


टीम ने जब कुछ दुकानों की जांच की तो उनमें प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। पॉलिथीन जब्त करने और जुर्माना वसूलने से नाराज दुकानदारों की जांच टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारी उन वस्तुओं पर भी जुर्माना वसूलने की कोशिश कर रहे हैं, जिनपर अगले चरण में बैन लागू होना प्रस्तावित है। इसके बाद टीम पादरी बाजार पहुंची। चौराहे के पास मीट, मछली, फ ल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों ने पॉलीथिन को गड्ढों में फेंकना शुरू कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने फ टकार लगाते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतवानी दी। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि पॉलीथिन पर लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सरकार की दोहरी नीति पर नाराजगी जताई

गोरखपुर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने पॉलिथीन बैन पर दोहरा मापदंड अपनाने पर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त ने कहा कि सरकार का पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू करना निश्चित तौर पर सराहनीय है, लेकिन बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी इस दायरे में लाया जाना चाहिए। इसके साथ बड़े और मझोले व्यापारियों को राहत देते हुए छह महीने का समय दिया जाए। ताकि स्टॉक खत्म हो सके। इससे व्यापारियों को करोड़ों के नुकसान से बचाया जा सकता है। वहीं गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन ने भी बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed