फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

Thu, 19 Apr 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई।
गोरखपुर। शहर में बुधवार को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कहीं विशेष पूजा का आयोजन हुआ तो कहीं गोष्ठी में लोगों ने भगवान परशुराम के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से अशोकनगर बशारतपुर दुर्गा मंदिर में भगवान परशुराम का प्रकाट्योत्सव मनाया गया। विशिष्टि अतिथि पारसनाथ मिश्र ने सभी को जयंती की बधाई दी। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शरद चंद्र पांडेय ने की। अखिल विश्व सर्व ब्राह्मण उत्थान परिषद की ओर से महुईसुघरपुर में षोडशोपचार पूजन, हवन, यज्ञ एवं माल्यार्पण का आयोजन हुआ। संचालन मुनिराज सुरेंद्र प्रसाद मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने किया। यजमान विनि बिहारी मिश्र रहे। भारतीय विद्वत महासंघ की ओर से मानसरोवर मंदिर में आयोजन हुआ। अध्यक्षता रविंद्र नाथ मिश्र ने की। संचालन ज्योतिषाचार्य बृजेश पांडेय ने किया। राजेश मिश्र, रमेश पांडेय, शेषमणि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय परशुराम सेना ने सिंघड़िया के एक मैरेज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बसपा नेता राजेश पांडेय रहे। राहुल राय, मनोज शुक्ल, अमित शुक्ल, विरेंद्र मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सनातन ब्रह्म सभा की ओर से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जेएन पांडेय, प्रति कुलपति प्रो. एके दीक्षित, ब्रह्म सभा के अध्यक्ष डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बरगदवां स्थित यूएस एकेडमी के सामने आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जटाशंकर त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, महराजगंज भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, युवा नेता प्राण तिवारी, राजेश मणि, ओमशंकर त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल कोर्ट स्थित बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय ने की। संचालन मंत्री प्रियानंद सिंह ने किया। उमापति उपाध्याय, मनोज दुबे, शंकरशरण त्रिपाठी, परमेश राम त्रिपाठी, सूरज शुक्ल, वीरेंद्र धर दुबे, रत्नेश पाठक, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने और संचालन महामंत्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

परशुराम वाहिनी का हुआ गठन

तुर्कमानपुर में विजय शंकर पांडेय के आवास पर परशुराम वाहिनी का गठन किया गया। इसमें अभिजीत पाठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष और सुमित कुमार पांडेय को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। बादल चतुर्वेदी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। विवेक शर्मा ‘भट्ट’ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अतुल मिश्र को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed