{"_id":"5aa68d234f1c1bba758b50b2","slug":"171520864547-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में छेड़छाड़ कर वोट बढ़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में छेड़छाड़ कर वोट बढ़ाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
EVM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम खराब कर दो से चार घंटे तक मतदान प्रभावित करने की शिकायत के बाद सोमवार को सपाइयों ने ईवीएम में छेड़छाड़ कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की भी निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि शाम छह बजे संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से 43 फीसदी वोटिंग की विज्ञप्ति जारी की गई। इसके दो घंटे बाद गोरखपुर के जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से फिर एक विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें वोटिंग प्रतिशत 47.45 बताया गया।
उन्होंने आगे लिखा है कि निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय के पोलिंग आंकड़ों में 4.45 फीसदी के भारी अंतर से यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री के दबाव में जिला प्रशासन ने ईवीएम में छेड़छाड़ कर वोट प्रतिशत बढ़ाया है। उन्होंने निष्पक्ष मतगणना में भी आशंका जताते हुए आयोग की तरफ से किसी वरिष्ठ अधिकारी से निगरानी की मांग की है।