फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रास्ता बंद किए जाने से गुस्साए लोग

रास्ता बंद किए जाने से गुस्साए लोग

Sun, 18 Feb 2018 10:57 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
रास्ता बंद किए जाने से गुस्साए लोग
एसपी आवास के पास बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किए जाने से गुस्सा बेलसड़, सिसहनिया मोहल्ले के लोग रविवार को सड़क पर उतर आए - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।एसपी आवास के पास बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किए जाने से गुस्सा बेलसड़, सिसहनिया मोहल्ले के लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। करीब दो घंटे तक पुलिस अफसरों से लोगों की जमकर तकरार हुई। आखिरकार हंगामे पैदल व बाइक सवार लोगों को रास्ता देने पर सहमति बनी। सीओ ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह बाद रास्ता पूर्व की तरह ही चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेलसड़, सिसहनिया, आजादनगर मोहल्ले के लिए अशोक मार्ग से सीधा रास्ता डीएम व एसपी आवास के सामने से होकर जाता है। अफसरों के आवास तक पक्की सड़क है, उसके आगे इंटरलॉकिंग ईंट बिछाकर रास्ता बना है। जिला अस्पताल, पुलिस ऑफिस, कलेक्ट्रेट, उसका, सांड़ी आदि क्षेत्रों में जाने के लिए लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। कब्रिस्तान तक आने-जाने का भी यह सुगम मार्ग है। शनिवार शाम एसपी आवास के अंतिम छोर पर पुलिस ने बैरिकेड्स व कंटीले तारों की घेराबंदी कर रास्ते को बंद कर दिया गया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग बसपा नेता फौजिया आजाद, गुलाब नबी व सभासद सरवर अली के नेतृत्व में मौके पर और रास्ता बंद करने पर आपत्ति जताते हुए विरोध करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर सदर सीओ डीके सिंह के नेतृत्व में फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ ने बताया कि एसपी आवास के पास चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री मार्ग में फैली हुई है। सुरक्षा के उद्देश्य से बैरिकेड्स लगाकर मार्ग बंद किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ हंगामा दो घंटे तक जारी रहा। बाद में सीओ ने पैदल व बाइक आने-जाने के लिए जगह देने पर सहमति जताते हुए रास्ता खुलवाया। आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में काम पूरा होने के बाद पूर्व की भांति आवागमन चालू कर दिया जाएगा। विरोध जताने वालों में सभासद अजहर, गिरजापति, जाहिर, इरशाद अहमद, मोहम्मद गौरी, फिरोज, शमशुल हक, मैनुद्दीन, निसार अख्तर, शकील खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले भी बंद हुआ था रास्ता
करीब डेढ़ साल पहले भी इस मार्ग को पुलिस ने बंद कर दिया था। तब दलील दी गई थी कि इस रास्ते से नवयुवक तेज रफ्तार से बाइक-कार लेकर आते-जाते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका रहती है। लोगों के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने रास्ता शुरू किया था। इस बार फिर बैरिकेट्स लगाकर रास्ता बंद करने से लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed