फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क जाम की शिकायत पर हटाए चौकी इंचार्ज

जाम लगने पर हटाए गए बरगदवां चौकी इंचार्ज

Sat, 06 Jan 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 06 Jan 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम की शिकायत पर हटाए चौकी इंचार्ज
गोरखपुर में जाम। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर बदल रहा है, लेकिन यहां की सबसे बड़ी समस्या जाम से लोगों को निजात दिलाने के मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही नहीं बदली। अब ऐसे पुलिसकर्मियों पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल बरगदवां के चौकी इंचार्ज बदरुद्दीन खां पर गाज गिरी है। जाम की लगातार शिकायत मिलने और चेतावनी के बाद भी लापरवाह बने रहने के आरोप में बदरुद्दीन खां को हटाकर एसएसपी ने संजय सिंह को चौकी इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बरगदवां इलाके में लंबा जाम लगा था। इसी दौरान फंसे एक नागरिक ने एसएसपी को फोन कर सूचना दी और साथ में यह भी बताया कि यहां पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला कि चौकी इंचार्ज सरकारी काम का हवाल देकर कहीं गए हैं और वहां पर सिपाही भी ठीक से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। इस पर एसएसपी ने चिलुआताल के थानेदार को भेजकर जाम खत्म कराया था। इसके पहले भी एसएसपी के औचक निरीक्षण में चौकी पर पुलिस वाले नहीं मिले थे। तब चेतावनी दी गई थी। जाम में लापरवाही बरतने की जांच रिपोर्ट थाने से आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को बदल दिया है।
विज्ञापन


वसूली पर भी गिर चुकी है गाज
आम लोगों की शिकायत पर एसएसपी का डंडा इसके पहले भी चल चुका है। वसूली की शिकायत पर फलमंडी, ट्रांसपोर्ट नगर और नौसड़ चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है। इसके अलावा फलमंडी चौकी पर तैनात सिपाहियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में लापरवाही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को बदलकर संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। आगे भी पब्लिक से जुड़े मामलों में लापरवाह रवैया अपनाया गया तो जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed