फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पर्यावरण जागरूकता को निकाली साइकिल यात्रा

पर्यावरण जागरूकता को निकाली साइकिल यात्रा

Sun, 31 Dec 2017 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 31 Dec 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण जागरूकता को निकाली साइकिल यात्रा
हियुवा ने साइकिल यात्रा निकाली। - फोटो : Amar Ujala
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने रविवार को साइकिल यात्रा निकाली। नगर निगम से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फिर नगर निगम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, घर के आसपास सफाई रखने और दो पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


‘कार-मोटरसाइकिल चलाएंगे कम, शहर को जाम-प्रदूषण से छुटकारा दिलाएंगे हम’ जैसे नारों के साथ निकली साइकिल यात्रा को मेयर सीताराम जायसवाल ने झंडी दिखाई। मेयर ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बहुत जरूरी है। हिंदू युवा वाहिनी का यह अभियान सराहनीय है।
विज्ञापन


हियुवा के प्रदेश संयोजक डॉ. राकेश राय ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा का यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा सके। कार्यक्रम के संयोजक पीके मल्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विधायक आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह और महेंद्रपाल सिंह ने भी स्वच्छ गोरखपुर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल यात्रा में प्रमोद सिंह, राजेश्वर सिंह, एसके अग्रवाल, दुर्गेश त्रिपाठी, मिथिलेश मल्ल, रामभुआल कुशवाहा, रमाकांत निषाद, रामपाल सिंह, विजयशंकर यादव, योगेंद्रनाथ दुबे, वीर सिंह सोनकर, अंशुमालीधर दुबे, अनूप किशोर अग्रवाल, सुरजीत निषाद, बलराम कुशवाहा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed