फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं किया काम

स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं किया काम

Thu, 28 Dec 2017 12:40 AM IST
basti
basti Updated Thu, 28 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं किया काम
कर्मचारियों से वार्ता करते एसओ। - फोटो : अमर उजाला
हर्रैया(बस्ती)। सीएचसी पर मंगलवार को मनबढ़ों द्वारा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक (बीएमपी) को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कर्मियों ने बुधवार को भी काम नहीं किया। गुस्साए कर्मी सीएचसी में सुरक्षा चाक चौबंद करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी पर कार्यरत बीपीएम कृष्ण मोहन सिंह को कार्यालय में घुसकर दो मनबढ़ों ने पीट दिया था। पीड़ित की तहरीर पर महेवा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह राजू व गुड्डू सिंह के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में मंगलवार को दबिश दी, मगर दोनों आरोपी नहीं मिले। इससे क्षुब्ध सीएचसी कर्मी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग व सीएचसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों का आरोप है कि पहले भी अस्पताल में बदसलूकी की घटनाएं हुईं तो जिम्मेदारों ने सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात करने का आश्वासन दिया था, मगर मामला ठंडा होते ही उसे अमल में नहीं लाया गया। इस मौके पर चिकित्सक आर के यादव, अमित गुप्ता, योगेश शुक्ला,मनोज कुमार सिंह, राजीव प्रकाश चतुर्वेदी, दिनेश कुमार सिंह, परम हंस सिंह, अश्विनी कुमार, सूर्यकुमार श्रीवास्तव सहित अन्य कार्य बहिष्कार में शामिल रहे।
विज्ञापन


24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर मानें आंदोलनकारी
हर्रैया। सीएचसी पर डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। दोपहर में थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंच कार्य बहिष्कार करने वालों से बातचीत की। आरोपियों के 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर आंदोलनकारी काम पर वापस लौट आए। अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि यदि समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी न हुई तो फिर से कार्य बहिष्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed