{"_id":"5a006afb4f1c1bc1678b9876","slug":"171509976827-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर में पटरियों से हटाए गए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर में पटरियों से हटाए गए अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते आईजी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीपुर में अवैध पार्किंग और सड़क पर कब्जा जमाए लोगों को हटाने की पहल आईजी मोहित अग्रवाल की मौजूदगी में सोमवार को शुरू हुई। पुलिस ने पटरियों पर काबिज लोगों को हटाया। इस सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आईजी ने हर सप्ताह खुद निरीक्षण करने का एलान किया है। यहां पटरी पर फिर कब्जा न हो, इसकी जिम्मेदारी उन्होंने चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों को सौंपी है।
सड़क पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग के मुद्दे को ‘अमर उजाला’ प्रमुखता से उठा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने सोमवार को खुद पहल की। उन्होंने खुद मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट तक निरीक्षण कर जाम की वजह बने अतिक्रमण को हटवाया। इसके पहले भी आईजी मोहद्दीपुर चौराहे को जाम मुक्त करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह सप्ताह में एक दिन खुद ही सड़कों पर निकलेंगे और जाम की निगरानी करेंगे। पुलिस वालों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने इलाके में जाम न लगने दें। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करें।