{"_id":"59f0a53a4f1c1b71548b909a","slug":"171508943162-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटर पर 138 विद्यार्थियों ने जमा कराई प्रापर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटर पर 138 विद्यार्थियों ने जमा कराई प्रापर्टी
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद सामान लेने के लिए काउंटर के बाहर लान में खड़े विद्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में बनाए गए प्रापर्टी काउंटर का बुधवार को राष्ट्र गौरव और मानवाधिकार अध्ययन की परीक्षाओं से शुभारंभ हुआ। चीफ प्रॉक्टर की मौजूदगी में पहले दिन दीक्षा भवन में बनाए गए काउंटरों पर 138 छात्र छात्राओं ने बैग और मोबाइल जमा कराए। इनसे 1380 रुपये शुल्क वसूला गया। पूर्व में यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को केंद्र पर मोबाइल और बैग लाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए उन्हें अपना सामान दीक्षा भवन केे बाहर रखना पड़ रहा था। कई बार बैग और मोबाइल चोरी होने की घटनाओं के प्रकाश में आने से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रापर्टी काउंटर बनाने का निर्णय लिया।
सुविधा के लिए दीक्षा भवन में छह काउंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान इन काउंटर पर कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे फिलहाल दीक्षा भवन में होने वाली परीक्षाओं में लागू किया जाएगा। प्रयोग सफल रहने पर वार्षिक परीक्षाओं में इसे लागू किया जाएगा। परीक्षा के शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले विद्यार्थी को निर्धारित शुल्क जमा कर सामान काउंटर पर जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें काउंटर से एक टोकन जारी किया जाएगा। परीक्षा के बाद काउंटर पर टोकन दिखाकर विद्यार्थी अपना बैग और मोबाइल फोन वापस ले सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इसके लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।