{"_id":"59ca8a0c4f1c1bc9538b4868","slug":"171506445836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक चलेगा धरना
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। सोलह सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगों के समाधान की मांग की। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार नौ दिनों के आंदोलन के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपने में अहम भूमिका निभाई थी, बावजूद उनकी अनदेखी कर सरकार ने छल किया है। कहा कि महंगाई के इस दौर में न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान भी न मिलना चिंताजनक है। यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा, जब तक मांग पूरी नहीं होती। अगर सरकार ने शीघ्र ही कोई कदम नहीं उठाया तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी, जरीना खातून, मकबूल आलम, किरन गुप्ता, पूनम त्रिपाठी, शिमला मौर्य, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, धरने के दौरान जिला उपाध्यक्ष शिमला मौर्या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बिंद्रावती पांडेय, गंगादेवी, अन्नपूर्णा, सुभाषिनी, विनीता, मंजू देवी, पूनम गुप्ता, मीरा श्रीवास्तव, डॉ.शीष कुमार, किरन श्रीवास्तव, नुजहत फातिमा, जाकिया बेगम, उम्मे लैला, ऊषा मौर्या, तारा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन