{"_id":"59c6940d4f1c1bb1688b663c","slug":"171506186253-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 घंटे की कटौती से 28 हजार उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 घंटे की कटौती से 28 हजार उपभोक्ता बेहाल
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में नौ घंटे की बिजली कटौती से 28 हजार उपभोक्ता परेशान हो गए, जबकि विभाग ने छह बजे की कटौती की सूचना दी थी।
नगरीय एसई ने शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार बदलने की वजह से सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक विश्वविद्यालय, टाउनहाल और मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली कटौती की सूचना दी थी।
मोहद्दीपुर उपकेंद्र के बिछिया फीडर से जुड़े मुहल्लों में शनिवार सुबह 8 बजे बिजली कटी तो शाम 6 बजे आई। पादरी बाजार के मोहनापुर इलाके में भी सुबह 9 बजे गुल हुई बिजली देर शाम 7 बजे तक नहीं आई थी। इसके अलावा महानगर के राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे कटौती की गई। एसई शहर एके सिंह ने बताया कि काम पूरा न हो पाने के कारण निर्धारित समय से ज्यादा कटौती की गई।
मेडिकल कॉलेज की भी बत्ती हुई गुल
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने लगा 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से नेहरू चिकित्सालय एवं आवास की आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में कॉलेज परिसर में लगे अन्य ट्रांसफॉर्मरों से वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई चालू की गई। वहीं मरीजों की दिक्कत को देखते हुए सभी वार्डों में जेनरेटर चालू कर बिजली बहाल कराई गई।