फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कब्जा नहीं हटा तो वेतन से होने लगी कटौती

कब्जा नहीं हटा तो वेतन से होने लगी कटौती

Sat, 29 Jul 2017 01:42 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कब्जा नहीं हटा तो वेतन से होने लगी कटौती
गोरखपुर।
विज्ञापन

तबादले के बाद भी जीआरपी लाइंस में क्वार्टर न छोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब क्वार्टर पर कब्जा करने वालों के वेतन से किराए की कटौती की जाएगी। 10 कब्जेदारों में तीन के वेतन से तो किराए की कटौती शुरू भी हो गई है। इसमें जिले में तैनात एक महिला एसओ भी शामिल हैं। इन सब पर 20 लाख रुपये से ज्यादा का किराया बकाया है।
जीआरपी लाइंस में सिपाहियों को क्वार्टर नहीं मिल पा रहे हैं इसकी मुख्य वजह पहले से काबिज पुलिसकर्मियों का तबादले के बाद भी क्वार्टर न छोड़ना है। ऐसे में जीआरपी एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने जिनके वेतन से कटौती नहीं हो रही है, उन्हें बकाया भुगतान करने और क्वार्टर छोड़ने का नोटिस भेजा है। 10 कब्जेदारों में से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और क्वार्टर में उनका परिवार रह रहा है, जबकि सात संतकबीरनगर, जौनपुर, कुशीनगर, गोंडा, फैजाबाद में तैनात हैं।
विज्ञापन



जिन पुलिसकर्मियों ने तबादले के बाद भी क्वार्टर से कब्जा नहीं छोड़ा है उनके वर्तमान तैनाती वाले जिलों में नोटिस भेजा गया है। तीन कब्जेदारों के वेतन से कटौती शुरू हो गई है। जल्द ही सभी से क्वार्टर खाली करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी, जीआरपी


किस पर-कितना बकाया
नाम क्वार्टर नंबर बकाया (लाख में)
शालिनी सिंह 41 बी 1.36
उदयभान सिंह 212 ए 1.48
दयाशंकर 212 डी 1.08
परमात्मा चौहान 45 आई 3.63
संजय यादव 45 जी 1.06
विश्वनाथ 45 डी 3.57

इन्हेें दिया गया नोटिस
सविता सिंह 45 एच
स्व. भोलानाथ 45 ई (दक्षिण)
नुरुल हसनैन 45 ई (उत्तर)
स्व. रंगीलाल 594 डी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed