{"_id":"594c1d864f1c1b19608b462a","slug":"171498160518-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी,
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा दिया गया है। अब यह सप्ताह में पांच दिन चलेगी। पहले यह सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलती थी। साथ ही इसे गोरखपुर-बादशाहनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ लिंक करने के लिए इंटरसिटी की संरचना में भी बदलाव किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12530) 26 जून से लखनऊ जंक्शन से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इसी प्रकार (12529) पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 26 जून से पाटलिपुत्र से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। इसमें साधारण श्रेणी के चार, कुर्सीयान के छह, वातानुकूलित कुर्सीयान का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक तथा दो एसएलआर, एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच लगेंगे। पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 02:35 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। शेष स्टेशनों पर इस गाड़ी का आगमन और प्रस्थान पूर्ववत रहेगा। इस ट्रेन को गोरखपुर-बादशाहनगर इंटरसिटी के साथ लिंक करने के कारण इंटरसिटी एक्सप्रेस की संरचना में परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 04, कुर्सीयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा 02 एसएलआर, एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच लगेंगे।
निरस्त रहेगी दरभंगा अंबाला जनसाधारण विशेष ट्रेन
गोरखपुर। अपरिहार्य कारणों से दरभंगा-अंबाला कैंट-दरभंगा जनसाधारण विशेष गाड़ी (05541/05542) का संचालन 22 जून को दरभंगा से तथा 24 जून को अंबाला से निरस्त रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने दी