फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सहमति से जमीन विवाद निपटाने पर जोर

सहमति से जमीन विवाद निपटाने पर जोर

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहमति से जमीन विवाद निपटाने पर जोर
महराजगंज। समाधान दिवस पर विभिन्न थाने में आए हुए लोगो की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह और एसपी आरपी सिंह ने विभिन्न थानों में शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि विवादों को अपासी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया। सदर कोतवाली में 24 मामलों में सात का निस्तारण हो सका। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने लोगों को समस्याएं सुनीं। पनियरा थाने में आए 16 मामलों में 2 ही निस्तारित हो सके। चौक थाने में 8 मामलों में दो का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार 7 मामले में आए जिसमे से 2 मामलो को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव के अलावा राजस्व विभाग से लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी आरपी सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने जमीन विवाद को आपसी सहमति से निपटारा करने की हिदायत दी। फरेंदा में कुल 16 मामलों में 7 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया। चकरोड के विवादों का तत्काल निस्तारण जरूरी है। पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे खाली कराने का निर्देश दिया। गोपलापुर के रामसुभग ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ जमीन कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने कब्जा खाली कराने का आदेश दिया। सिधवारी के श्याम देव, झुनुआ के संतराम, बरातगाढ़ा के शिवनाथ, रामनगर के रामकमल, बनकटी के मोती आदि ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान एसओ चंद्रेश यादव, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एसआई संतोष सिंह, राजेश मिश्रा, वीरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस में आए तेरह मामलों में तीन का निस्तारण हुआ। गोविंद सहानी ताल्ही ने पैमाइश को न मानने, ओमप्रकाश टेढी ने जमीन की पैमाइश, पारस यादव समरधीरा ने रास्ते में मिट्टी गिराकर अवरोध कर देने, खेदू मधुकरपुर महदेवा ने पट्टे की जमीन पर कब्जा, सावित्री देवी की जमीन पर कब्जा, शिवाकांत पांडेय सिसवनिया ने अतिक्रमण हटाने, लियाकत हुसेन सोनवल ने जमीन कब्जा, रामसुभग बरगदवा मधुबनी ने जमीन कब्जे को लेकर शिकायती पत्र दिया था। इनमें दो मामले में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने टीम गठित कर तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने यहां लोगों की समस्याएं सुनीं। एसपी आरपी सिंह ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेने और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसओ विनोद कुमार राव, ऱाजस्व निरीक्षक रहमतुल्लाह सहित तमाम लेखपाल उपस्थित रहे।

कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस में आए 10 मामलों में तीन का मौके पर ही निस्तारण हो गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम भेजी गई। बृजमनगंज में एसओ ज्ञानेंद्र राय ने शिकायते सुनीं। 14 मामलों में एक का निस्तारण किया।
फरेंदा और पुरंदरपुर थाने में पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed