{"_id":"5939b3b84f1c1b8b028b45b2","slug":"171496953784-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल से सस्ते दर में कमरा, साथ में ढेरो सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल से सस्ते दर में कमरा, साथ में ढेरो सुविधाएं
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहरवासियों के साथ ही यहां बाहर से आने वाले लोगों को जीडीए एक ऐसा ठिकाना मुहैया कराने जा रहा है, जहां होटल की तुलना में सस्ते दर पर कमरे तो मिलेंगे ही, साथ ही एक ही छत के नीचे जूता पालिश कराने से लेकर कपड़े धोने और फूड कोर्ट समेत तमाम और कई सुविधाएं मिलेंगी। तारामंडल रोड स्थित बुद्ध विहार व्यावसायिक कालोनी में एलआईसी बिल्डिंग के पास खाली पड़ी सवा एकड़ जमीन में जीडीए ने सर्विस अपार्टमेंट बनाने का निर्णय किया है। जीडीए बोर्ड ने भी इसे मंजूरी दे दी है और इसी महीने के आखिरी सप्ताह में निर्माण कार्य के लिए टेंडर भी निकाल दिया जाएगा।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता राकेश प्रताप के मुताबिक टेंडर के एक महीने बाद यानी जुलाई से सर्विस अपार्टमेंट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 40 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस अपार्टमेंट को प्राधिकरण ने दो साल के भीतर पूरा कर लेने का लक्ष्य तय किया है। पांच फ्लोर में बनने वाले इस अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, फर्स्ट फ्लोर पर शापिंग कांप्लैक्स और बाकी बचे चार फ्लोर पर वन और टू बीएचके के फ्लैट होंगे। इनमें कुछ कमरों में किचन भी होगा ताकि अगर कोई खुद बनाकर खाना चाहे तो उसे भी सुविधा मिल सके।
सवा एकड़ में बनेगा सर्विस अपार्टमेंट
37 वर्ग मीटर में वन और 61 वर्ग मीटर में होगा टू बीएचके, 96 फ्लैट बनेंगे
ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, फर्स्ट फ्लोर पर शापिंग कांप्लैक्स और बाकी पर फ्लैट बनेंगे
शू पालिस, लांड्री, हेयर सैलून से लेकर फूड कोर्ट तक की होगी सुविधा
कपड़ों की दुकानें और घरेलू सामान की दुकानें भी होंगी
जितने दिन के लिए चाहे, उतने दिन के लिए मिल सकेगा रूम
ड्राइवर और नौकर के लिए भी मिलेगी कमरों की सुविधा
पुराने रेट पर मिलेंगे लेक व्यू के फ्लैट
गोरखपुर। रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में बनने वाले लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट, जीडीए पुराने दर पर ही मुहैया कराएगा। हर साल एक अप्रैल से जीडीए की जमीन, मकान आदि संपत्ति की दर में 15 फीसदी वृद्धि होती है मगर योजना के तहत निर्माण न शुरू हो पाने से जीडीए ने दर में वृद्धि नहीं की। इस योजना के तहत फ्लैट का रजिस्ट्रेशन दिसंबर महीने में ही शुरू हो गया था मगर लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। एक बार रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाने के बाद बुधवार को जीडीए ने इसे फिर री-ओपन किया है।
विज्ञापन
पांच करोड़ से पांच कालोनियों की सड़कों के गड्ढे भरेगा जीडीए
गोरखपुर। शासन के निर्देश के क्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण भी पांच करोड़ से पांच कालोनियों की सड़कों के गड्ढे भरेगा। सिद्धार्थपुरम आवासीय योजना और ललितापुरम विस्तार आवासीय योजना की सड़कों से इसकी शुरूआत की गई है। जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह, मुख्य अभियंता संजय सिंह, सहायक अभियंता एसपी अरविंद ने इन दोनों कालोनियों की सड़कों के गड्ढे भरने के काम का निरीक्षण भी किया। जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि हर हाल में पखवारे भर के भीतर इन कालोनियों की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए। बता दें कि जीडीए की 26 कालोनियों में से 21 कालोनियां नगर निगम को हैंडओवर हो चुकी हैं मगर पांच कालोनियां अब भी निगम को सुपुर्द नहीं की जा सकी हैं। इन्हीं कालोनियों की सड़कों से जीडीए ने अपनी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान शुरू किया है।