{"_id":"5ca38af6bdec2213f32f8282","slug":"161554221814-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: योगी
Wed, 03 Apr 2019 12:45 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक शासन किया है। 1947 से ही गरीबी मिटाने का दावा किया जा रहा है लेकिन हुआ क्या? कांग्रेस के छल से जनता वाकिफ है। वह नकद रकम के झांसे में नहीं आएगी। कांग्रेस ने 55 साल की नाकामियों को 55 पेज के घोषणा पत्र में गिनाने का काम किया है।
दो दिवसीय (1, 2 अप्रैल) पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को निपाल क्लब में आयोजित भाजयुमो के युवा सम्मेलन में हिस्सा लिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकलुभावन वादे करके कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। कांग्रेस का हाथ हमेशा देश विरोधियों के साथ रहा है। इसी वजह से राष्ट्रद्रोह कानून में बदलाव की बात घोषणा पत्र में कही गई है। कश्मीर में सैनिकों की तैनाती कम करने का दावा है। विपक्ष ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इस झांसे में जनता नहीं आएगी। कांग्रेस का झूठ बेनकाब होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल करने के लिए अक्ल की जरूरत होती है। कांग्रेस अध्यक्ष की बुद्धि पर तरस आता है। वह कहते हैं गरीबों को नकद रकम देंगे लेकिन ये नहीं बताते कि लाभार्थी कौन होगा? नकद रकम कहां से आएगी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, वो किया है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसकी किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।