{"_id":"5c54919dbdec224af7151370","slug":"161549046173-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से जमे पुलिस वालों के तबादले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से जमे पुलिस वालों के तबादले शुरू
Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में एक जिले में तीन साल या इससे ज्यादा समय से जमे पुलिसवालों के तबादले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को गोरखपुर रेंज से तबादले की पहली सूची जारी की गई। इसमें दस इंस्पेक्टर और 37 सब इंस्पेक्टर के नाम शामिल हैं। जल्द ही इन्हें रिलीव किया जाएगा। जल्द ही और तबादलों की घोषणा हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 28 फरवरी तक उन पुलिस कर्मियों के तबादले के निर्देश दिए हैं, जिनके जिले में तीन साल पूरे हो गए हैं। अधिकारियों के तबादले की सूची शासन स्तर से बनाई जा रही है। जबकि इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और पुलिसवालों की तबादले की सूची आईजी और एडीजी के स्तर से बनाई जा रही है। शुक्रवार को आईजी रेंज गोरखपुर जय नारायण सिंह ने गोरखपुर से आठ इंस्पेक्टर, 29 सब इंस्पेक्टर, कुशीनगर से एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर, देवरिया से एक इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर, महराजगंज से दो सब इंस्पेक्टर का तबादला किया।