{"_id":"5bf851c0bdec22414c6435ed","slug":"161543000512-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर शेर की दहाड़ से गूंजेगा चिड़ियाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बब्बर शेर की दहाड़ से गूंजेगा चिड़ियाघर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
lion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित सिंह
गोरखपुर। गोरक्ष नगरी में देश का सबसे अनोखा चिड़ियाघर बनाया जाएगा। इसके निर्माण में जहां कई बारीकियों का ध्यान रखा जा रहा है वहीं ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं जो जानवरों के रखरखाव में मददगार साबित होंगी। इस चिड़ियाघर में जहां शांत स्वभाव के जानवर और पक्षी रखे जाएंगे वहीं बब्बर शेर और चीते की दहाड़ भी सुनी जा सकेगी। इन जानवरों को यहां लाने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग ने शासन के पास प्रस्ताव भेज दिया है। पांच करोड़ रुपये खर्च कर यहां के चिड़ियाघर में दो सौ जानवरों को लाने की योजना है।
चिड़ियाघर में कानपुर और लखनऊ से विभिन्न प्रजातियों के 72 जानवर मंगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली स्थित नेशनल जियोलॉजिकल पार्क गोरखपुर में बन रहे शहीद अशफ ाक उल्लाह खान जियोलॉजिकल पार्क को विभिन्न प्रजातियों के 19 जानवर तोहफे में देगा। शुरुआत में एक जोड़ी बब्बर शेर और रायल बंगाल टाइगर लखनऊ चिड़ियाघर से मंगाया जाएगा।
अगर चिड़ियाघर में माहौल इनके अनुकूल रहा तो आगे चलकर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इनके लिए बाड़ों का निर्माण रामगढ़ताल के पास बने लेक व्यू प्वाइंट से सटी बाउंड्री के पास कराया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि बब्बर शेर की दहाड़ लगभग चार किलोमीटर दूर से भी सुनी जा सकती है।