फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सभी कार्यक्रम निरस्त कर रवाना हो गए योगी

सभी कार्यक्रम निरस्त कर रवाना हो गए योगी

Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सभी कार्यक्रम निरस्त कर रवाना हो गए योगी
फोटो
विज्ञापन

---

सभी कार्यक्रम निरस्त कर रवाना हो गए योगी
पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी मिलते ही गोरखपुर से सीएम चल दिए
न जनता दरबार में हिस्सा ले पाए, न सरकारी कार्यक्रमों में
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सारा कार्यक्रम निरस्त कर दिया। गोरखनाथ मंदिर में सीएम का जनता दरबार नहीं लग सका। अधिकारियों ने फरियादियों से प्रार्थना पत्र लिया और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। दूसरी तरफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीआरसी और 87 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए थे। उन्हें बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। उसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत काफी बिगड़ने की सूचना आ गई। उसके बाद सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। मुख्यमंत्री गोरखपुर से लखनऊ रवाना हो गए। जिला प्रशासन के मुताबिक कृषि को मनरेगा से जोड़कर किसानों की आय दोगुना करने के लिए गोरखपुर क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसमें गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर मंडल के लोगों ने हिस्सा लिया था। सीतापुर आई हास्पिटल में दिव्यांगों के लिए अस्थाई पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ किया जाना था। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में विकलांग पुनर्वास केंद्र के शिलान्यास का कार्यक्रम था।
विज्ञापन


---
सीएम की गाड़ी से उतार लिया गया था झंडा
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना आते ही लोग चर्चा करने लगे कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। मुख्यमंत्री की गाड़ी में लगा तिरंगा सुरक्षा कर्मियों ने उतार लिया था। हालांकि कुछ देर बाद तिरंगा फिर गाड़ी में लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed