फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद करके किया प्रदर्शन

दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद करके किया प्रदर्शन

Wed, 18 Apr 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 18 Apr 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
दवा व्यापारियों ने दुकानें बंद करके किया प्रदर्शन
जलभराव से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
गोरखपुर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी भालोटिया मार्केट में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से खफा दवा व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने कई बार शिकायत के बाद भी जर्जर सड़क और जलनिकासी व्यवस्था में सुधार न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। 15 दिन में मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन बंदी की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को दवा विक्रेता समिति ने समस्याओं के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। लेकिन सुबह मंडी की हालत देखकर दवा व्यापारी भड़क गए। नालियों का पानी भालोटिया मार्केट में घुसने वाले रास्तों पर भरा हुआ था। आने-जाने की कोशिश में दो लोग गंदे पानी में गिर भी गए। जलभराव इतना था कि पानी कई दुकानों में भी घुस गया था। इस पर दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने दुकानें बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि कई वर्षों से भालोटिया मार्केट उपेक्षित रहा है। दर्जनों पत्रक नगर आयुक्त, जिलाधिकारी व कमिश्नर को देने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला है। महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, हमें एक्शन देखना है। निर्णायक लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है। जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन बंदी के लिए भी तैयार हैं। यह आश्चर्यजनक है कि जिस नगर आयुक्त को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया उन्हें नगर निगम के गेट के ठीक सामने भालोटिया मार्केट की दुर्दशा दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त पीपी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव सूचना पर मौके पर पहुंचे। दवा विक्रेताओं से बात करके शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने जलनिगम की टीम मौके पर बुलाई। इसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म किया और दुकानें खोलीं। प्रदर्शन करने वालों में समिति के उपाध्यक्ष राजेश तुलस्यान, अनुराग अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, संयुक्त मंत्री निलेश कुमार अग्रवाल, नरसिंह पांडेय, छोटेलाल, दिलीप गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, दीपक, रोहित बंका, राजीव त्रिपाठी, नितिन गुप्ता, शैलेश तिवारी, सतीश अग्रहरि, टोनी गोयल, सुनील सिंह, मुकेश, अभिषेक श्रीवास्तव, अवनीश अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, जवाहर लाल गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, राजेश अग्रवाल, रवि जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed