{"_id":"5aa1741b4f1c1bac758b45a1","slug":"161520530459-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुनियांव में निर्विरोध चुने गए मनोज, तीन ब्लॉकों में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुनियांव में निर्विरोध चुने गए मनोज, तीन ब्लॉकों में मतदान आज
siddharthnagar
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक में पर्चा वापसी के लिए बैठे चुनाव अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में मांती त्रिपाठी और खेसरहा में किरण पांडेय के बाद गुरुवार को खुनियांव में भी सत्ताधारी दल को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी मिल गई। विधायक खेमे के मनोज मौर्य के समर्थन में दूसरे प्रत्याशी आपदा ने नाम वापस ले लिया। अब ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में जिले के तीन ब्लॉकों के लिए मतदान होगा। बढ़नी, भनवापुर और मिठवल ब्लॉक में नए प्रमुख के चुनाव के लिए शुक्त्रस्वार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रीना चौधरी के इस्तीफे से रिक्त हुए भनवापुर ब्लॉक प्रमुख पद पर उपचुनाव में पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी की पत्नी संध्या तिवारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र के करीबी हियुवा नेता लवकुश ओझा की पत्नी सुनीता उर्फ शशिकला ने नामांकन किया है। दोनों ही उम्मीदवारों के सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण भाजपा पशोपेश में है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
बढ़नी ब्लॉक में भी दोनों उम्मीदवारों का पर्चा जांच में वैध मिला। चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के मुताबिक गुड़िया व शांति देवी में किसी ने गुरुवार को नामाकंन वापस नहीं लिया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा। मतदान का अधिकार क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वयं या उनकी ओर से नामित परिवार के नजदीकी सदस्य को है। इनके अलावा निरक्षर, दिव्यांग, अशक्त बीडीसी सदस्य सहयोगी की मदद ले सकेंगे। वहीं, मिठवल ब्लॉक में प्रमुख पद पर निशा चौधरी व सुभावती देवी के पर्चे जांच में वैध मिले। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह के मुताबिक मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।