{"_id":"5a43a37d4f1c1bf61b8b552a","slug":"161514382205-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"499 रुपये में बीएसएनएल का सिम, मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
499 रुपये में बीएसएनएल का सिम, मोबाइल फोन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में बीएसएनएल शहरवासियों को सस्ते दर पर मोबाइल फोन की सौगात देगा। 499 रुपये में सिम और मोबाइल फोन दोनों मिलेंगे। इसमें 103 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। इसकी वैधता एक साल की रहेगी। इस योजना की लांचिंग 23 दिसंबर को दिल्ली में हुई थी। जनवरी के दूसरे सप्ताह तक गोरखपुरवासियों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए कंपनी आउटलेट खोलेगी।
बीएसएनएल ने इसे ‘बंडल ऑफर’ नाम दिया है। इसकी कॉल दर भी सस्ती रहेगी। बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल दर 15 पैसे और दूसरे नेटवर्क पर 40 पैसे प्रति मिनट होगी। पर्सनल रिंगटोन भी मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिन की होगी। गोरखपुर में बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक जीपी त्रिपाठी ने बताया कि बीएसएनएल ने इसके लिए मोबाइल कंपनी डीटेल के साथ करार किया है। इसी कंपनी ने डीटेल डी-1 मोबाइल फोन लांच किया है। इसका फायदा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता उठा सकेंगे।
फोन की खासियत
डीटेल डी-1 मोबाइल फोन का मोनोक्रोम डिस्प्ले 1.44 इंच का है। बैटरी 650 एमएएच की है। इसमें सिंगल सिम ही सपोर्ट करेगा। डिवाइस में टॉर्च, फोन बुक, एफएम रेडियो, स्पीकर और वाइब्रेशन मोड भी रहेगा। फोन टूजी नेटवर्क पर काम करेगा।
विज्ञापन
कंपनी खोलेगी फ्रेंचाइजी
डीटेल मोबाइल कंपनी जल्द ही शहर में फ्रेंचाइजी खोलेगी। बीएसएनएल इन्हें बंडल में सिम मुहैया कराएगा। मोबाइल और सिम कार्ड फ्रेंचाइजी से लिए जा सकेंगे।