{"_id":"59de27e04f1c1bd7538b6ee6","slug":"161507731424-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि, विष्णु भृगुनाथ को तीन अंकों की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि, विष्णु भृगुनाथ को तीन अंकों की बढ़त
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुन्नी लाल जैन स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे राउंड के मुकाबले में अंडर-11 आयु वर्ग के रेटेड खिलाड़ी अनुराग भाटिया ने विजया अग्रवाल और दिव्यांशु सिंह ने आस्था पांडेय को हराया। अंडर-13 आयु वर्ग में अन्नु मौर्या ने रोशन जायसवाल और अमन साहनी ने मनीष कन्नौजिया को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में अनुराग शर्मा ने विकास सिंह को और सोनू मौर्या ने हिमांशु से पूरे अंक प्राप्त किए।
तीसरे चक्र में भारी उलटफेर करते हुए शार्दूल विक्रम सिंह ने अमित यादव को पराजित किया। अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रीतेश साहनी ने सत्यम प्रकाश को हराया। तीसरे चक्र के खत्म होने पर कमलेश कुमार, रवि गौतम, विष्णु देव यादव, भृगुनाथ भारती तीन अंकों के साथ व तुफैल अहमद ढाई अंक बनाकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाए हुए हैं। इससे पहले रिंकी जैन ने मुन्नी लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों में मिठाई बांटकर दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया।
चीफ ऑर्बीटर शशि प्रकाश ने बताया कि अंतिम दिन का खेल गुरुवार को सुबह नौ बजे से होगा। अंडर-11 आयु वर्ग के मुकाबला दोपहर दो बजे से होंगे। प्रतियोगिता के संरक्षक पुष्प दत्त जैन ने बताया कि पुरस्कार वितरण शाम 4:30 बजे मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल करेंगे।