{"_id":"59de26ec4f1c1bda538b6d39","slug":"161507731180-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट: प्रहलाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट: प्रहलाद
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला समाजवादी पार्टी की बुधवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में समर्पित कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। इसके लिए 20 सदस्यों की चयन कमेटी गठित की गई है। बताया कि टाउन एरिया का टिकट चयन कमेटी और जिलाध्यक्ष को फाइनल करना है, जबकि नगर निगम के 70 वार्डों तथा मेयर के टिकट के लिए दो लोगों के नाम प्रदेश कार्यालय भेजे जाएंगे, वहां से चयन के बाद नाम की घोषणा होगी।
जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निकाय चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से लग जाएं। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती भी मनाई गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
बैठक में महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्या, डॉ. मोहसिन खान, फिरंगी प्रसाद, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, पन्नेलाल पहलवान, सिंहासन यादव, मिर्जा कदीर बेग, मनुरोजन यादव, रामलखन पासवान, पंकज शाही, श्यामदेव निषाद, अशोक यादव, बिंदा देवी, सुशीला भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं