फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हैंकर्स गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

हैंकर्स गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हैंकर्स गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार
संतकबीरनगर। एसपी की गठित एसएसटी टीम ने रविवार की शाम को खलीलाबाद के अंसार टोला स्थित एक कोचिंग सेंटर से हैकर्स गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। गैंग कोलकाता की एक कंपनी का डिटेल चुरा कर, वहीं की एक कंपनी में काम करने वाले अपने सहयोगी के अकाउंट में एक अरब 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की फिराक में थे। पकड़े गए लोगों के कब्जे से एक लैपटॉप और 13 अदद मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में पांच गोरखपुर के और एक देवरिया तथा एक संतकबीरनगर का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी की स्पेशल टीम के प्रभारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली कि शहर के अंसार टोला स्थित नेशनल कोचिंग सेंटर पर आन लाइन हैकर्स गैंग के कुछ लोग मौजूद हैं, जो ऑनलाइन एकाउंट हैक करके एक कारपोरेट कंपनी के एकाउंट से एक अरब 50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक लैपटॉप और 13 मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में नेशनल कोचिंग सेंटर के संचालक की पहचान अब्दुल अयूब उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी अंसार टोला खलीलाबाद, संतराज यादव पुत्र रामकेवल व सचिन गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी टीचर कॉलोनी पीपीगंज गोरखपुर, अरुणेंद्र यादव पुत्र रामसूरत निवासी बसारतपुर कोतवाली गोरखपुर, राम दयाल पासी पुत्र बनवारी निवासी भगुआ थाना गौरीबाजार देवरिया, आनंद कुमार राय पुत्र रामनक्षत्र निवासी इटौवा थाना झगहा जिला गोरखपुर और शैफ अहमद पुत्र सदरे आलम निवासी इस्माइलपुर कोतवाली गोरखपुर के रूप में हुई। पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि उन लोगों ने कोलकाता की साई इंप्रूमेंट इश्योरेंश कंपनी के ऑनलाइन डिटेल चुरा लिए थे। उस कंपनी का एकाउंट हैक कर एक अरब 50 करोड़ रुपये अपने सहयोगी अक्षय अग्रवाल जो कोलकाता में ही एक कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत है, के एकाउंट में ट्रांसफर करने वाले थे और पकड़ लिए गए। सब कुछ कर चुके थे सिर्फ पासवर्ड ही तोड़ना शेष रह गया था, कुछ देर और मौका मिला तो उनका काम हो जाता। पकड़े गए सातों सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में जालसाजी के प्रयास और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। वैसे पकड़ा गया कोचिंग संचालक पुरानी बस्ती थाने से पूूर्व में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed