{"_id":"59d13d5b4f1c1bb7538b530c","slug":"161506884955-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने पूछा, नानवेज बनता है कि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने पूछा, नानवेज बनता है कि नहीं
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
छपरा रनिंग रूम की खराब व्यवस्था को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में कार्यरत गार्ड शीतल प्रसाद के ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने रविवार को छपरा स्टेशन जाकर जांच की। वे सीधे रनिंग रूम में गए और कुक से पूछा कि नॉनवेज बनता है कि नहीं, मेन्यू से खाना बन रहा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
रेलवे ने ड्राइवर और गार्ड की समस्याओं पर सुध ली है। माना जा रहा है कि गार्ड की शिकायत पर किसी अधिकारी को न भेजकर महाप्रबंधक ने खुद छपरा स्टेशन जाकर निरीक्षण किया। रनिंग रूम पहुंचने के बाद उन्होंने भोजन कर रहे बरौनी के लोको पायलट से खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। लोको पायलट ने खाने की क्वालिटी खराब बताया। इसके बाद महाप्रबंधक ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि व्यवस्थाएं अगर नहीं सुधरीं तो कार्रवाई होगी। गार्ड और ड्राइवर को बेहतर खाना खिलाया जाए।
101 गार्ड ने भेजा चेयरमैन को सुझाव
गोरखपुर। ऑल इंडिया गार्ड कौंसिल के वाराणसी मंडल के सचिव शीतल प्रसाद के नेतृत्व में 101 गार्ड ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को लिखित सुझाव भेजा है। गार्डों ने रनिंग रूम की सुविधाएं ठीक न होने से नींद भर सो न पाने की शिकायत की है तो शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की अलग-अलग व्यवस्था कराने जैसे सुझाव भी दिए हैं।